BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने किया गोविंदपुर-बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का निरीक्षण

इसकी जांच किए जाने की मांग की है. उधर स्थानीय लोगों ने भी योजना से संबंधित शिकायतें ट्विटर के माध्यम से की है.

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in Uncategorized
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने किया गोविंदपुर-बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का निरीक्षण

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने किया गोविंदपुर-बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का निरीक्षण

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मंगलवार को जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने गोविंदपुर-बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। वैसे निरीक्षण के दौरान मंत्री ने योजना में कई त्रुटियां गिनाई. उन्होंने कहा यह एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन संवेदक द्वारा परियोजना में लापरवाही बरती जा रही है. इस परियोजना को लेकर स्थानीय विधायक ने विधानसभा में चर्चा के साथ उन्हें पत्र लिखकर इसकी जांच किए जाने की मांग की है. उधर स्थानीय लोगों ने भी योजना से संबंधित शिकायतें ट्विटर के माध्यम से की है.

निरीक्षण के बाद मंत्री ने संवेदक को दिसंबर महीने तक का अल्टीमेटम दिया है ताकि परियोजना से संबंधित सभी त्रुटियों को दूर कर लिया जाए। साथ ही मंत्री ने चेतावनी भी दिया है कि अगर परियोजना से संबंधित किसी तरह की शिकायतें उन्हें मिलती है तो संवेदक को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है. साथ ही उनका सिक्योरिटी मनी जप्त भी किया जा सकता है. उधर मंत्री से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परियोजना से संबंधित शिकायतें मंत्री से की. वही युवा नगर कांग्रेस नेता परितोष सिंह ने बताया कि 237 करोड़ की परियोजना से 21 पंचायतों के 24 हजार परिवार को पानी मिलना था, लेकिन यह परियोजना घोटाले और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. इससे संबंधित शिकायतें पूर्व में भी की गई है. वहीं परितोष ने पूर्व की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहाँ इस परियोजना को 1 साल एक्सटेंशन दिए जाने के बाद भी पूरा नहीं किया जा सका. वहीं उन्होंने पूरे परियोजना की जांच का मांग की.

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी, घाटशिला का विधायक रामदास सोरेन, कांग्रेस नेता विजय यादव, जिमी भास्कर के अलावा कई लोग मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UBER कर्मचारियों को बड़ा झटका, 3 मिनट में निकाले गए 3700 कर्मचारी

Next Post

हजारीबाग सिविल सर्जन हटाए गए, डॉ. संजय को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

Next Post
हजारीबाग सिविल सर्जन हटाए गए, डॉ. संजय को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

हजारीबाग सिविल सर्जन हटाए गए, डॉ. संजय को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d