जबलपुर: जिले के बरगी थाना क्षेत्र में RTO चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने परिवहन विभाग के आरक्षक को कुचल दिया है. आरक्षक को बेहद गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में RTO चेकिंग जारी थी. इसी दौरान वहां पहुंचे एक ट्रक ड्राइवर ने जांच में लगे एक आरक्षक पर ट्रक चढ़ा दी. इससे आरक्षक के दोनों पैर कुचल गए.
आरक्षक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पुलिस तक पहुंच चुकी है. पुलिस ने मामले को जांच में लिया है. अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है.

