BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक के चपेट में आने से चालक की मौत, 3 बाईक सवार गंभीर

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in समाचार
ट्रक के चपेट में आने से चालक की मौत, 3 बाईक सवार गंभीर

Driver dies due to truck collision, 3 bike riders serious

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: परिवहन विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी चतरा में रफ्तार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोलवाहन प्रतिदिन अपना कहर बरपा रहे हैं. टंडवा में संचालित सीसीएल की अम्रपाली कोल परियोजना के दो नंबर कांटा घर के समीप एक ट्रक के चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति किसी दूसरे ट्रक का चालक बताया जा रहा है. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है. दूसरी ओर एक अन्य अनियंत्रित कोल वाहन ने बाईक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाईक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सभी युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए टंडवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को रिम्स रेफर कर दिया है.

जानकारी के अनुसार पहली घटना में चालक अपनी गाड़ी से उतर कर कांटा घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान दूसरे ट्रक जेएच 09 एल 2218 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकिस्तको ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जबकि दूसरी दुर्घटना में टंडवा से बिंगलात जा रहे टीवीएस अपाचे पर सवार तीन युवकों को सिमरिया से आम्रपाली परियोजना जा रहे एक वाहन ने सामने से सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं तीनों युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कोल वाहन से टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे दब गया था, जबकि तीनों युवक सामने सड़क पर गिर गए थे. जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालक को व कर्मियों के सहयोग से उपचार के लिए टंडवा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायल तीनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची टंडवा थाना पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26 से 2 अक्टूबर तक 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

Next Post

केदारनाथ : टेक ऑफ करते वक्त क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

Next Post
केदारनाथ : टेक ऑफ करते वक्त क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

केदारनाथ : टेक ऑफ करते वक्त क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d