मुंबई: लॉकडाउन के दौरान पगार न मिलने से तिलमिलाए ड्राइवर ने दिसंबर माह में बस मालिक से अनोखा बदला चुकाने की बदनीयत में पार्किंग में खड़ी खाली 5 बसों को फूंका था. जांच के बाद अब इसका खुलासा हुआ है. सिरफिरे ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.
वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक के बाद एक आग के तांडव से दहशत फैल गई. कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टिट्यूट के बाद देर रात यहां कचरे के ढेर से उठी चिंगारी कचरा प्लांट में भभक उठी. कचरा प्लांट में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में जहरीला एवं बदबूदार धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है. कचरा प्लांट लगभग स्वाहा हो गया.

