BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में चालक ने चालान के डर से थानेदार पर चढ़ाया ऑटो

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in समाचार
रांची में चालक ने चालान के डर से थानेदार पर चढ़ाया ऑटो

Driver ran auto in Ranchi for fear of challan

Share on FacebookShare on Twitter
रांची : पूरे देश में इन दिनों संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हो रहे ट्रैफिक चालानों की चर्चा है. लोगों के 23 हजार से लेकर 59 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं. इसका असर झारखंड में भी देखा जा रहा है. चालक जहां पूरे कागजात लेकर चल रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पुलिस की नजरों से ओझल होने के फिराक में दुर्घटना का शिकार भी बन रहे हैं.

गुरुवार को रांची मेन रोड पर वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे चुटिया थाना के यातायात थानेदार जॉन मुर्मू पर एक ड्राइवर ने ऑटो चढ़ा दिया. इस दुर्घटना में थानेदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई. जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

घटना की जानकारी होने पर ट्रैफिक एसपी, कोतवाली डीएसपी और हिंदपीढ़ी थानेदार भी अस्पताल पहुंच कर घायल थानेदार मुर्मू का हालचाल जाना.

पुलिस ने बताया कि थानेदार जॉन मुर्मू रांची मेन रोड पर ओवरब्रिज के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे. इस दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया. इसी दौरान ड्राइवर जुर्माने के डर से भागने लगा और सामने खड़े थानेदार को टक्कर मार दी. घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ऑटो के साथ फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाओमी इंडिया ने पांच सालों में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन

Next Post

नायडू ने पाक से कहा… हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि वे भूल नहीं पाएंगे

Next Post
नायडू ने पाक से कहा… हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि वे भूल नहीं पाएंगे

नायडू ने पाक से कहा... हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि वे भूल नहीं पाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d