BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के दरम्यान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजरः उपायुक्त

नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन के दरम्यान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजरः उपायुक्त

लॉकडाउन के दरम्यान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजरः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: लॉक डाउन के दरम्यान नियमों के अनुपालन को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार शनिवार से शहर में सुबह और शाम में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है.

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि ड्रोन को शहर के विभिन्न हिस्सो में उड़ाया जा रहा है और लॉक डाउन की वस्तुस्थिति का जायजा ड्रोन में लगे कैमरे से लिया जा रहा है. ड्रोन कैमरे में जैसे ही जहां भीड़भाड़ नजर आ रही है, वहां के आसपास में तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि उक्त स्थल पर प्रशासन पहुंचकर लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन शक्ति से करा सके.

Also Read This: जमातियों की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार रूपये का ईनाम: SSP

इसके अलावा उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा की लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही है कि लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और सड़कों पर बिना किसी ठोस वजह के इधर-उधर घूमने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि हम सभी के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. हम सभी ये सामूहिक प्रयास करें कि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हो, कहीं भी चार लोग से ज्यादा जमा न हों. बिनावजह अपने घरों से न निकले और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें.

लॉक डाउन के अनुपालन को लेकर उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी के साथ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलायी जाय. साथ हीं सैनिटाइजर व मास्क की कालाबाजारी न हो, इसको लेकर पूर्ण रूप से एक्टिव रहे व समय-समय पर अपने स्तर से थोक व खुदरा दवा दुकानदारों के यहां औचक निरीक्षण करते रहें.

इसके अलावा उन्होंने सभी कार्यालयों व थानों में हाथ धुलाई जागरूकता कार्यक्रम का निर्देश दिया, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा कोरोना के प्रति जागरूक किया जा सके. साथ हीं अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सर्तकता बरतते हुए बाहर से आये हुए लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदपीढ़ी बना कोरोना हॉट स्पॉट, प्रतिदिन हो रही है जांच

Next Post

लॉकडाउनः टेक्नोलॉजी का करें उपयोग, बढ़ाएं ज्ञान

Next Post
लॉकडाउनः टेक्नोलॉजी का करें उपयोग, बढ़ाएं ज्ञान

लॉकडाउनः टेक्नोलॉजी का करें उपयोग, बढ़ाएं ज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d