मुंबई: मनोरंजन इंडस्ट्री में फैले ड्रग मामले में नाम सामने आने के बाद कॉमेडियन भारती और पति हर्ष लिंबाचिया को पहली बार स्पॉट किया गया है. ये कपल हाल ही में सिंगर आदित्य नारायण के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा था. जहां दोनों को काफी मस्ती करते देखा गया.
1 दिसंबर को आदित्य नारायण अपने पिता उदित नारायण के बर्थडे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. हालांकि कपल की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई लेकिन 2 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई. इस पार्टी में एंटरटेनमेंट जगत के कई सितारे नजर आएं. सुपरस्टार गोविंदा भी अपनी वाइफ सुनीता आहूजा के साथ पार्टी का हिस्सा बनें. वहीं इस पार्टी में पहुंचकर कॉमेडियन भारती और हर्ष लिंबाचिया ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी. आदित्य नारायण के रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों और वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है.
भारती इस मौके पर गाने की धुन पर थिरकती भी नजर आईं. व्हाइट कलर के गाउन में भारती बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं हर्ष लिंबाचिया ब्लू कलर के सूट बूट में काफी डैशिंग दिखाई दिए. भारती और हर्ष को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गएं और उनके साथ फोटो खींचवाने की डिमांड करने लगें. ओवरऑल दोनों ने अपने प्रेजेंस से पार्टी में खूब वाहवाही लूटी. हर्ष और भारती को वापस लाइफ में आगे बढ़ता देख फैंस भी काफी खुश नजर आएं.
बता दें कि NCB को भारती सिंह के घर पर छापेमारी के दौरान बिस्तर के नीचे 86.5 ग्राम गांजे की कंजम्पशन क्वांटिटी बरामद हुई थी. गांजे की बरामदगी के बाद NCB की पूछताछ में जब भारती और हर्ष को-ऑपरेट नहीं कर रहे थे तो NCB की टीम उन्हें अपने साथ जोनल ऑफ़िस लेकर गई जहां सख्ती से पूछताछ करने के बाद दोनों ने गांजे के सेवन की बात कुबूल कर ली. इसके बाद कपल की गिरफ्तारी भी हुई. फिलहाल दोनों बेल पर जेल से बाहर हैं.

