BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

8.53 करोड़ रुपये का ड्रग त्रिपुरा में हुआ जब्त, भेजा जा रहा था बांग्लादेश

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in समाचार
8.53 करोड़ रुपये का ड्रग त्रिपुरा में हुआ जब्त, भेजा जा रहा था बांग्लादेश

8.53 करोड़ रुपये का ड्रग त्रिपुरा में हुआ जब्त, भेजा जा रहा था बांग्लादेश

Share on FacebookShare on Twitter

त्रिपुरा(अगरतला): भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे एक ठिकाने से बांग्लादेश भेजा जा रहा 8.53 करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जब्त कर लिया.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने अर्ध-सैनिक टुकड़ी के साथ मिलकर पश्चिमी त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के अंतर्गत सीमावर्ती गांव माटीनगर-रायमुरा में स्थित एक घर से दो कार्टन में रखे गए लगभग 1,68,500 याबा टैबलेट (ड्रग्स) जब्त की.

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सी. एल. बेलवा ने आईएएनएस से कहा, “एक खुफिया सूचना के आधार पर हमने डीआरआई अधिकारियों के साथ मिलकर इशान भुइयां के घर की घेराबंदी की और बाद में दो कार्टन जब्त किए, जिसमें याबा टैबलेट रखी हुई थी.”

उन्होंने कहा कि 8.53 करोड़ रुपये का यह ड्रग सीमा के उस पार भेजा जा रहा था. इससे ठीक पहले बीएसएफ और डीआरआई के अधिकारियों ने इन्हें जब्त कर लिया.

डीआईजी व बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी बेलवा ने आगे कहा, “बीएसएफ के जवानों और अन्य अधिकारियों के सीमावर्ती गांव में पहुंचने से पहले ही घर का मालिक इशान भुइयां अपने दो सहयोगियों टुन्नू मिया और सोयन मिया के साथ भागने में सफल रहा.”

हालांकि, डीआरआई के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने के लिए खोजी अभियान चला रखा है. इशान भुइयां के घर से दो छोट्टी कारों को भी जब्त किया गया है. इनका प्रयोग सालों से भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए किया जाता था.

याबा टैबलेट्स मेथैम्फेटामाइन और कैफीन का एक खतरनाक रासायनिक यौगिक मिश्रण होता है. इसका इस्तेमाल भारत, बांग्लादेश और अन्य पड़ोसी देशों में ज्यादातर युवाओं के द्वारा किया जाता है. यह उच्च स्तर का ड्रग्स होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

याद किए गए जयपाल सिंह मुंडा

Next Post

7 जनवरी को जारी होगा निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारेंट

Next Post
7 जनवरी को जारी होगा निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारेंट

7 जनवरी को जारी होगा निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d