मुंबई: मुंबई एनसीबी ने बीती रात अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में एक टीवी एक्टर के घर पे छापेमारी की, इस छापेमारी में एनसीबी ने कई प्रकार के ड्रग्स भी बरामद किए हैं.
हालांकि, छापामारी करने पहुची एनसीबी की भनक लगने से कुछ मिनट पहले ही एक्टर अपने घर से फरार हो गया.
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया अभिनेता एजाज खान से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की गई. एक्टर के साथ उस घर मे एक विदेशी महिला भी रहती थी, वो भी फरार है. NCB दोनों एक्टर और विदेशी महिला की तलाश कर रही है.

