BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ड्रग्स मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
ड्रग्स मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया है. अब जांच एजेंसी उनकी बताई जगहों पर मुंबई में छापेमारी कर रही है. समीर खान की गिरफ्तारी के बाद, एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अपनी जांच तेज कर दी है.

एनसीबी की कई टीमों ने कल रात मुंबई में छापेमारी की. इसके अलावा समीर खान के बांद्रा स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है. इसके अलावा एनसीबी खान को चिकित्सा जांच के लिए ले जा रही है जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

कोई भी कानून से ऊपर नहीं है: नवाब मलिक

ड्रग्स मामले में दामाद के गिरफ्तार होने पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए. एनसीपी नेता ने किसी भी घटना का उल्लेख किए बिना कहा कि कानून उचित कदम उठाएगा और न्याय होगा.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने ट्वीट कर कहा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए. कानून उचित कदम उठाएगा और न्याय होगा. मेरा न्यायपालिका में बहुत विश्वास है और मैं इसका सम्मान करता हूं.’

केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मलिक के दामाद समीर खान को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. खान सुबह लगभग 10 बजे वहां पहुंचे और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया. इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था. गौरतलब है कि एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Breaking: ओरमांझी हत्याकांड का आरोपी शेख बेलाल गिरफ्तार

Next Post

शर्मनाक: पहले धोखे से की शादी, फिर सास ने चारों बेटों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

Next Post
शर्मनाक: पहले धोखे से की शादी, फिर सास ने चारों बेटों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

शर्मनाक: पहले धोखे से की शादी, फिर सास ने चारों बेटों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d