मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई अन्य जगहों पर ड्रग्स के काले धंधे पर लगाम लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रहा है. इस बीच एनसीबी ने सोमवार को ड्रग्स केस में संलिप्तता के शक में मुंबई की मशहूर मुच्छड़ पानवाला दुकान के मालिक भरत तिवारी को समन भेजा था. उससे पूछताछ के बाद एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी एनसीबी के अफसर ने दी है.
एनसीबी ने दो दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, उनकी बहन सहित 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही एनसीबी ने ड्रग्स् केस में आने पर भरत तिवारी को समन भेजा था. भरत तिवारी ने सोमवार को एनसीबी के दफ्तर पहुंचकर बयान दर्ज कराए थे. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है.
जानकारी के मुताबिक दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला केस में बयान दर्ज कराने के लिए मुच्छड़ पानवाला का नाम आया था. बता दें कि एनसीबी की टीम ने हाल ही में दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर रोहिला फर्नीचरवाला के साथ ही करन सजनानी, राहिला और शाइस्ता को पकड़ा था. एनसीबी को इनके पास से करीब 200 किलो गांजा बरामद हुआ था.
एनसीबी को पूछताछ के दौरान पता चला है कि ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी मुच्छड़ पानवाला को गांजा सप्लाई करता था. करन सजनानी के बयान में भरत तिवारी का नाम सामने आने के बाद समन भेजा गया था.

