नई दिल्ली:- अब इस मामले में रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने स्टेटमेंट जारी किया है. मानशिंदे के मुताबिक, NCB की पूरी कोशिश रिया चक्रवर्ती को फंसाने की है. ऊपर से नीचे तक पूरी NCB बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल को उजागर करने में लगी हुई है. मानशिंदे ने आगे कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों से पूछताछ की गई उनके खिलाफ शायद ही कोई सबूत मिला है.
उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि आखिर ऐसा क्यों? या तो आरोप गलत थे या फिर भगवान ही सच जानता है. यह चार्जशीट एक फुस्सी बम है, जो बेवजह के सबूतों और सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद भी NDPS एक्ट के सेक्शन 67 के तहत लिए गए बयानों की नींव पर खड़ी है. मानशिंदे ने कहा कि अंत में जीत हमारी होगी.
बता दें कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने इसे एक आत्महत्या करार दिया था. हालांकि, इसके बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी. सुशांत के परिवार का दावा है कि रिया चक्रवर्ती के कारण सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है. इसके बाद से लगातार रिया जांच के घेरे में हैं.
रिया को लगातार झटका लग रहा है. इससे पहले रिया को फिल्म चेहरे से भी हटा दिया गया. फिल्म चेहरे के पोस्टर से रिया नदारद दिखीं. फिल्म में अभिताभ बच्चन और इमरान हाशमी हैं. बता दें कि इस फिल्म में रिया काम कर रही थी. उन्होंने कई शूटिंग भी की थी.

