BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नशे में धुत पिता ने बेटे पर फेंका बम, धमाके में गंवाई खुद की जान

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
छात्रावास को बम विस्फोट कर उड़ाया, सहयोगी घायल
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शुक्रवार रात नशे में धुत एक शख्स ने अपने बेटे से लड़ाई के दौरान उसपर  बम से हमला कर दिया. इस हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद शख्य की मौत हो गई. वहीं बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है कि आखिर व्यक्ति के पास बम कहां से आया.

यह घटना नॉर्थ कोलकाता के काशीपुर रोड का है,  जहां 65 वर्षीय शेख मतलाब अक्सर नशे में धुत होकर अपने घर आता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को भी वह नशे में धुत होकर घर आया,  जिसके चलते उसकी अपने बेटे शेख नजीर से कहासुनी शुरू हो गई.  शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है.  देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाथापाई के दौरान शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नजीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया.  नजीर ने अपने हाथों से इस बम को रोकने की कोशिश की,  लेकिन उससे पहले ही बम विस्फोट हो गया. विस्फोट होने के बाद पिता-पुत्र दोनों बुरी तरह घायल हो गए.

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचे , जहां से घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान शेख मतलाब की मौत हो गई. जबकि बम विस्फोट में शेख नजीर ने अपनी उंगलियां गंवा दीं.  नजीर की गंभीर हालत देखते हुए उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना के बाद से कोलकाता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शेख मतलाब के पास ये बम कहां से आया. इसके लिए आसपास के स्लम एरिया में तलाशी अभियान चलाया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मतलाब का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड है.  हालांकि ये बम अब उसके पास कहां से आया यह जांच का विषय है.  फिलहाल तलाशी में कोई और बम नहीं मिला है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इजरायल के राजदूत बोले- हमें भारत पर पूरा भरोसा, आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे

Next Post

POCSO केस में विवादित आदेश से सुर्खियों में आईं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज गनेडीवाला के कंफर्मेशन पर SC की रोक

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑप्ट आउट’ स्कीम पर रोक लगाने की सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाली

POCSO केस में विवादित आदेश से सुर्खियों में आईं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज गनेडीवाला के कंफर्मेशन पर SC की रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d