रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के मतदान को लेकर उपरोक्त 4 जिलों सहित सीमावर्ती जिलों में शनिवार अपराह्न 3 बजे से ड्राई डे प्रभावी हो गया.
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 16 दिसंबर को देवघर जिले के अंतर्गत मधुपुर और देवघर सीट, गिरिडीह जिले के अंतर्गत बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह और डुमरी सीट, बोकारो जिले के अंतर्गत बोकारो और चंदनकियारी (एससी) सीट और धनबाद जिले के अंतर्गत सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट के लिए मतदान होना है.
ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में मतदान समाप्ति होने के नियत समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि में मतदान से संबंधित जिलों एवं सीमावर्ती जिलों में ड्राई डे घोषित किया जाना है.
उन्होंने बताया कि ड्राई डे के अनुपालन को सुनिश्चित करने और अपेक्षित कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों के जिला-निर्वाचन-पदाधिकारी-सह -उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं.

