BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू के DSP ने 12 लाख में तय की थी आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने की डील

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in Uncategorized
जम्मू के DSP ने 12 लाख में तय की थी आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने की डील

जम्मू के DSP ने 12 लाख में तय की थी आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने की डील

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: आतंकवादियों के मददगार जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देविंदर सिंह ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. देविंदर ने पूछताछ में बताया है कि उसने 12 लाख में आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने की डील की थी. बता दें, डीएसपी पद पर रहते हुए देविंदर सिंह ने अकूत संपत्ति बना ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली में भी देविंदर ने संपत्ति बना रखी है.

जानकारी के मुताबिक, देविंदर सिंह का पैतृक मकान दक्षिण कश्मीर के त्राल में है. कुछ रिश्तेदार जम्मू के बाहरी क्षेत्र गाड़ीगढ़ इलाके में रहते हैं, यहां भी देविंदर ने एक मकान बनाया है. श्रीनगर के बादामी बाग सैन्य छावनी के साथ भी एक आलीशान मकान बना रखा है. बादामी बाग छावनी अतिसंवेदनशील क्षेत्र है.

सूत्रों के मुताबिक, देविंदर सिंह आतंकियों को उनकी जरूरत के हिसाब से ठहराता था. आतंकियों के हथियारों को भी रखता था. उसके परिवार के नाम पर कई खाते भी हैं. मामले की जांच के लिए 10 से अधिक टीमें बनाई हैं. इनमें पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की टीमें शामिल हैं.

बता दें, डीएसपी देविंदर सिंह पर पुलिस कई दिनों से नजर रखे थी. पुलिस ने खुफिया विंग के कर्मियों को गुरुवार रात से उसकी 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया था. शुक्रवार सुबह 10 बजे वह आतंकियों को गाड़ी में लेकर सड़क के रास्ते जम्मू के लिए निकला था और पुलिस की टीम उसके पीछे एक अन्य वाहन में चल रही थी. डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज अतुल गोयल उसका पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों संग लगातार संपर्क में थे. शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में देविंदर सिंह को दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. देविंदर सिंह के पास से दो एके-47 राइफलों समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलेगी जम्मू-कश्मीर को

Next Post

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post
पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d