BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आमरण अनशन पर बैठे डी यू के छात्र की हालत बिगड़ी

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in Uncategorized
आमरण अनशन पर बैठे डी यू के छात्र की हालत बिगड़ी

आमरण अनशन पर बैठे डी यू के छात्र की हालत बिगड़ी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में निर्माणाधीन 39 मंजिला इमारत के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे एक छात्र की हालत अब खराब होने लगी है. नियमित जांच में छात्रों को पीलिया और आंखों में इंफेक्शन की बात सामने आई है.

डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा हालत बिगड़ने से पहले अनशन छोड़ने और दो मेडिकल टेस्ट कराने को कहा है. लेकिन छात्र रक्षा मंत्रालय से आश्वासन मिलने के बाद ही मेडिकल टेस्ट कराने पर अड़ा हुआ है.

डीयू में बन रही इस इमारत के विरोध में संघर्ष समिति के बैनर तले छात्र 12 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते सप्ताह से छात्रों ने आमरण अनशन भी शुरू किया है. आमरण अनशन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजा चौधरी के आमरण अनशन के छठे दिन (शुक्रवार) को तबीयत बिगड़ गई.

डीयू हेल्थ सेंटर के डॉक्टर द्वारा डेली मेडिकल चेकअप के बाद राजा को पीलिया ओर आंखों में इंफेक्शन होने की बात कही गई है. डॉक्टर ने दो मेडिकल टेस्ट कराने को कहा है. राजा ने अभी इन्हें कराने से मना कर दिया है.

उनका कहना है कि जब तक रक्षा मंत्रालय से उचित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक किसी तरह की मेडिकल चेकअप नहीं कराएंगे. मालूम हो कि निजी इमारत के विरोध में कुछ छात्र कुलपति आवास के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

छात्रों का कहना है कि निर्माणाधीन इमारत को रोका नहीं गया तो डीयू के तमाम छात्रों को एकत्रित कर रक्षा मंत्रालय सहित तमाम संबंधित प्राधिकरणों का घेराव किया जाएगा. मालूम हो कि छात्रों के इस प्रदर्शन में विवि के कुलपति ने भी अपना समर्थन दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN BREAKING: मंत्री सरयू राय ने हेमंत सोरेन को बताया भविष्य का नेता, टिकट पर पार्टी फैसले का इंतजार

Next Post

बीएनएन ब्रेकिंगः प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को मनाने में मिली कामयाबी

Next Post
बीएनएन ब्रेकिंगः प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को मनाने में मिली कामयाबी

बीएनएन ब्रेकिंगः प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को मनाने में मिली कामयाबी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d