BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस में कांग्रेस, विस चुनाव में डूबती कांग्रेस की नैया

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
रांची : राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद पर नहीं रहने की घोषणा से पूरे देश मे कांग्रेस ऊहापोह की स्थिति में है. कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता समझ नहीं पा रहे हैं कि पार्टी का क्या होगा, अध्यक्ष कौन होगा. यही हाल झारखण्ड में भी कांग्रेसियों का है. इनकी चिंता ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि इसी साल झारखण्ड विधानसभा का चुनाव भी होना है. सब कह रहे हैं कि स्थिति जल्द स्पष्ट होनी चाहिए.

लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इस प्रकरण को एक महीना हो चुका है और राहुल गांधी भी अब इस बात पर अड़े हैं कि वो अब अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे. इस स्थिति के बाद पूरे देश मे कांग्रेसियों ने राहुल को मनाने की हर सम्भव कोशिश की जो नाकाम रही. राहुल गांधी के मसले से झारखण्ड कांग्रेस में भी ऊहापोह का आलम है. वजह है विधानसभा का चुनाव. झारखण्ड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने इस मसले पर साफ कहा है कि जल्द इस प्रकरण का निराकरण होना चाहिए.

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं रहने की बात से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है. हाल में ही यूथ कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल से मुलाकात की थी, जिसमें झारखण्ड से यूथ कांग्रेस के नेता राजेश सिन्हा सन्नी भी मौजूद थे. इन्होंने बताया कि सबने राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करते रहने का आग्रह किया था. यूथ कांग्रेस के नेता राजेश सिन्हा भी यही मानते हैं कि स्थिति जल्द स्पष्ट होना कांग्रेस के लिए बेहतर होगा.

झारखण्ड में एक ओर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है, दूसरी ओर राहुल गांधी के प्रकरण ने झारखण्ड कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं को पशोपेश में डाल दिया है. ऐसे में झारखण्ड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बैक फुट पर नजर आ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कटकमसांडी प्रखंड में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प में 400 से अधिक मरीजों का हुआ ईलाज

Next Post

हूल दिवस के अवसर पर भारतीय किसान सभा झारखंड राज्य परिषद की ओर से किसान कन्वेंशन आयोजन

Next Post

हूल दिवस के अवसर पर भारतीय किसान सभा झारखंड राज्य परिषद की ओर से किसान कन्वेंशन आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d