BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्लाइमेंट चेंज और पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची के मौसम में आया बड़ा बदलाव

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
सुबह से ही बादल छाये, दोपहर में बारिश की संभावना
Share on FacebookShare on Twitter

जनवरी माह में 40 वर्षों में पहली बार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचा

रांची: क्लाइमेंट चेंज और पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची के मौसम में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पिछले 40 वर्षों में इस वर्ष ऐसा पहली बार हुआ है कि रांची का न्यूनतम तापमान जनवरी महीने में 15 डिग्री से ऊपर चला गया है. जनवरी महीने में लगातार तीन दिनों तक रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर है और पिछले दो दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह रहा है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अलग झारखंड राज्य गठन के पहले तक रांची का मौसम ऐसा नहीं था, वर्ष 2000 के बाद क्लाइमेंट चेंज और पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि 1980 से 1999 तक रांची का न्यूनतम जनवरी महीने में कभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा था. वहीं 2000 से लेकर 2014 तक रांची में 15 बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था. जबकि जनवरी 2018 और 2019 में एक से सात जनवरी के बाद तीन बार न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आया, जबकि इस वर्ष अब तक छह बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ चुका है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि क्लाइमेंट चेंज और पश्चिमी विक्षोभ का असर अब झारखंड में भी देखने को मिलने लगा है. पूर्व के वर्षों में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को नहीं मिलता था, लेकिन हाल के वर्षों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत समेत झारखंड में पहुंच रहा है, इस कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है.

हालांकि मौसम पूर्वानुमान में 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना जतायी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग को सौंपा

Next Post

कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित में, किसानों का आंदोलन विशुद्ध रूप से राजनीतिक: अमरेंद्र प्रताप

Next Post
कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित में, किसानों का आंदोलन विशुद्ध रूप से राजनीतिक: अमरेंद्र प्रताप

कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित में, किसानों का आंदोलन विशुद्ध रूप से राजनीतिक: अमरेंद्र प्रताप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d