रांची : दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता की वर्चुअल बैठक शनिवार को आयोजित की गई. बैठक में कोरोना महामारी को लेकर इस वर्ष होने वाले आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से विराट हांडी फोड़ प्रतियोगिता एवं भजन संध्या का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है. जिसमें दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, बाल गोपाल प्रतियोगिता, भव्य भजन गंगा एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम का बहुत ही आकर्षक कार्यक्रम होता है. इसमें समस्त नगरवासी मिलकर बहुत ही आनंद के साथ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हैं और आनंद लेते हैं.
समिति के संरक्षक संजय सेठ ने कहा इस वर्ष कोरोना की महामारी के कारण सामाजिक नियमों का पालन करने हेतु इस महा आयोजन को स्थगित किया जा रहा है. श्री सेठ ने लोगों से अपने-अपने घरों में जन्मोत्सव दही हांडी टांग कर मनाने की अपील की. समिति की ओर से तमाम नगर वासियों से अपील किया गया है कि इस वर्ष इस महापर्व को अपने-अपने घरों में मनाये. सभी नगर वासी अपने घरों के आंगन में बरामदे में हांड़ी में दही मखन भर कर फोड़े.
कृष्ण जन्माष्टमी” के दिन रात्रि 12:00 बजे भजन आदि के साथ जन्मोत्सव को काफी धूमधाम से परिवार के बीच रहकर मनाया जायेगा. उनिहोंने कहा कि हम प्रभु से विश्व कल्याण की कामना करें एवं इस करोना की विपदा में प्रभु सबकी रक्षा करें. आज की बैठक में संरक्षक संजय सेठ, सीपी सिंह,अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव रमेंद्र कुमार उपस्थित थे.

