BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘कोविड-19’ के कारण नहीं पड़ने देंगे सेना की तैयारियों पर कोई असर: सेना प्रमुख नरवणे

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
‘कोविड-19’ के कारण नहीं पड़ने देंगे सेना की तैयारियों पर कोई असर: सेना प्रमुख नरवणे

'कोविड-19' के कारण नहीं पड़ने देंगे सेना की तैयारियों पर कोई असर: सेना प्रमुख नरवणे

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि सेना उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं (क्रमश: चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं) पर अपनी युद्ध संबंधी तैयारियों पर कोरोना वायरस महामारी के कारण आयी वित्तिय अड़चनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ने देगी.

एक प्रमुख रक्षा थिंक-टैंक में बातचीत के दौरान जनरल नरवणे ने कहा कि सरकार की ओर से संदेश मिला है कि 2020-21 की पहली तिमाही में अपने खर्च को 20 प्रतिशत कम करें, और सेना अपनी क्षमताओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाले बगैर इस आदेश का पालन कर रही है.

उन्होंने कहा कि खर्च कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें बड़े सैन्य अभ्यासों से बचना और सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने पर पाबंदी शामिल है.

सेना प्रमुख ने कहा कि एक साल में 250 से 300 बार तक सेना की इकाइयों और बटालियन को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है, ऐसे में सेना उनमें कमी करने पर विचार कर रही है.

उन्होंने कहा, ”प्रत्येक आवाजाही पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होते हैं. ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात इकाइयों या उग्रवाद से निपटने के लिये तैनात इकाइयों की आवाजाही जारी रहेगी. लेकिन, इकाइयों को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजने पर पांबदी लगा सकते हैं. हमने ऐसी 100 इकाइयां चिह्नित की हैं, जो अपने मौजूदा स्थान पर रह सकती हैं.”

नरवणे ने कहा कि हम देखते हैं कि सैन्य अभ्यासों में से किसे टाला जा सकता है और किसका आयोजन छोटे पैमाने पर किया जा सकता है. साथ ही, जनरल नरवणे ने कहा कि हथियारों और उपकरणों की खरीद में कोई कमी नहीं की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी खबर: कोरोना के खौफ से 185 नर्सों ने दिया इस्तीफा

Next Post

जुलाई में होने वाले दौरे पर गंभीरता से विचार करें BCCI: SLC

Next Post
जुलाई में होने वाले दौरे पर गंभीरता से विचार करें BCCI: SLC

जुलाई में होने वाले दौरे पर गंभीरता से विचार करें BCCI: SLC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d