-
प्रबंधन ने आनन-फानन में काउंटर को बंद किया
रांची: रांची सदर अस्पताल के लाल बिल्डिंग के रिपोर्ट काउंटर में शनिवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को गाली गलोज भी किया.
लोगों का कहना था कि 10 दिन पहले अपना कोरोना जांच कराया है. हर दिन रिपोर्ट लेने पहुंचने पर कल आने को कहा जाता है. रोज टालने का काम किया जा रहा है.
बैरिकेडिंग को तोड़ कर लोग अंदर चले गयेः
अपनी रिपोर्ट लेने के लिए लोग सुबह से लाइन लगाकर खड़े थे. लेकिन, जब उनसे कहा गया कि आज नहीं कल रिपोर्ट मिलेगा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा इतना बढ़ गया कि काउंटर में लगे बैरिकेडिंग को तोड़ कर लोग अंदर चले गये.
काउंटर को बंद कर दियाः
एक साथ काफी संख्या में भीड़ को आता देख अस्पताल प्रबंधन ने रिपोर्ट काउंटर को बंद कर दिया. इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. कुछ देर बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल कर्मियों ने सभी को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.

