लातेहार पंकज सिन्हा,
लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखण्ड स्थित डैम्बू ग्राम में तेज तूफानी हवा चल रही है साथ ही तेज वर्षा भी हो रही है. बादल का भी जोर से गर्जन और बिजली भी चमक हो रही है. मौसम की इस करवट से और हुई तेज पत्थर गिरने से करीब 30 से 40 एकड़ में लगे फसल किसानों के रहड़, चना, मसूर, सरसो आदि का फल झड़ कर नीचे गिर गए.
करीब जिसमे लाखो रुपये का नुकसान किसानों को उठाना पड़ा. वही किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम रहा तो दिक्कत होगी वहीं इस साल लगातार रुक रुक कर मौसम में बदलाव हो रहा है और लगातार बारिश भी हो रही है.

