BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मप्र में बारिश से हाल बेहाल, मंत्रियों के बंगलों से भी टपकने लगा पानी

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in Uncategorized
मप्र में बारिश से हाल बेहाल, मंत्रियों के बंगलों से भी टपकने लगा पानी
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लगातार हो रही बारिश ने तो अब प्रदेश के मंत्रियों से लेकर विधायकों को भी परेशान कर दिया है. दरअसल नेताओं के बंगलों से पानी टपकने की समस्या सामने आ रही है, जिससे उन्हें परेशानियोंका सामना करना पड़ रहा है. राज्य में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. नर्मदा, बेतवा, सिंध, ताप्ती सहित अन्य नदियां उफान पर हैं. इसके अलावा बांधों का जलस्तर बढ़ने पर पानी की निकासी की जा रही है, जिससे नदियों के तट पर बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी की कई बस्तियों में भी पानी भर गया है.

बारिश से बड़े पैमाने पर फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. राज्य के कृषि मंत्री सचिन यादव ने प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद देने की बात कही है.राज्य के आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम का कहना है कि बारिश के कारण उनके बंगले में पानी टपक रहा है. इसके बारे में वे अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं, मगर न तो मरम्मत हुई और न ही पुराना फर्नीचर बदला गया है. ओमकार ने कहा कि अब वे सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस संबंध में बात करेंगे.

इसी तरह विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का कहना है कि उनके बंगले के कई हिस्सों में पानी भर गया है. घर में सीलन आई हुई है और छत से पानी टपक रहा है. वे दूसरा बंगला चाहते हैं. उन्होंने राज्य सरकार के कई मंत्रियों पर फोन तक न उठाने का आरोप लगाया.लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा ने मंगलवार को देवास जिले में टोंक खुर्द विकास खंड के प्रभावित इलाके की फसलों के नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने फसलों के नुकसान का आंकलन कर बीमा कंपनी से किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश जारी किए.
वर्मा ने ग्राम टोंक कला, टोंक खुर्द नगरीय क्षेत्र, मोहम्मद खेड़ा और चौबीसधारा क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय निकायों को पानी निकासी की तत्काल उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिवसेना को मिल सकती है 135 सीट, बीजेपी को सहयोगियों की फिक्र

Next Post

गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

Next Post
गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d