BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिमरिया विधानसभा सीट पर बैठा के आने से बदला समीकरण, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in Uncategorized
सिमरिया विधानसभा सीट पर बैठा के आने से बदला समीकरण, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

सिमरिया विधानसभा सीट पर बैठा के आने से बदला समीकरण, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

Share on FacebookShare on Twitter

इटखोरी: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सह पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा को तमाम राजनीतिक खींचतान और रस्साकशी के बीच आखिरकार सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया गया.

आपकों बता दें कि योगेंद्र नाथ बैठा सिमरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पिछले दस साल से ताल ठोंकते आ रहे लेकिन बैठा को उस समय निराश होना पड़ा, जब भाजपा ने सिमरिया सीट से किशुन दास को टिकट दे दिया. वहीं पूर्व विधायक को प्रत्याशी घोषित होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई.

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि योगेंद्र नाथ बैठा का चुनाव जीतना तय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देर से ही सही, लेकिन सही फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से मैदान में आने के बाद राजनीतिक और चुनावी समीकरण बदल गया है.

हमारे कार्यकर्ता चाहते हैं मैं चुनाव लड़ूं, इसलिए लिया फैसला – योगेंद्र नाथ बैठा

योगेंद्र नाथ बैठा का नाम घोषित होने के बाद भाजपा में बगावत के सुर उठने लगे हैं. बैठा ने करनी स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी. बैठा ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ही मैंने महागठबंधन से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. पार्टी ने हमारे साथ विश्वासघात किया है. 2014 में भी पार्टी ने टिकट देने की बात कही थी लेकिन नहीं दिया. फिर वही काम 2019 में भी पार्टी ने किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Next Post

सड़क दुघर्टना में तीन घायल, दो रेफर

Next Post
सड़क दुघर्टना में तीन घायल, दो रेफर

सड़क दुघर्टना में तीन घायल, दो रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d