एसपी ने अपहरणकर्ता को जल्द पकड़ने का दिया भरोसा
रांची:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का प्रयास 24 घंटा के अंदर नजर आया, जब कांग्रेसी नेत्री सकीना बेबी का भतीजा कलीमुल्लाह, गिरिडीह के ताराटांड़ से अपहरण हुआ था, को आज अपहरणकर्ता सकुशल छोड़कर भाग निकले. मालूम हो कि कल विधायक इनफान तारागांव पहुंचे थे और थाना प्रभारी पर जमकर बरसे थे और कहा था कि उन्हें कलीमुल्लाह 24 घंटे के अंदर जिंदा वापस चाहिए . पुलिस का दबाव काम आया और आज वो सकुशल अपने घर लौट आया है. विधायक के इस प्रयास की चर्चा पूरे गिरिडीह और जामताड़ा में सुबह से ही हो रही और फोन कॉल का ताता लगा हुआ है. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि इस मामले में इतनी त्वरित कार्रवाई हुई और आज उनका बच्चा सकुशल वापस लौट आया.

