रांची : वार्ड नं-16 स्थित डंगराटोली के प्रेमपूल के पास अतिक्रमण की वजह से नाला का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा. स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत मिलने पर रांची के उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय स्थल निरीक्षण हेतू पहुंचे. ज्ञात हो कि स्थानीय लोगो द्वारा संजीव विजयवर्गीय से 25 जून को इसकी शिकायत की गई थी कि पुरुलिया रोड से अल्बर्ट कम्पाउण्ड के रास्ते प्रेमपूल होते कांटाटोली तक जाने वाले बड़ा नाला को कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर कई जगह से बंद कर दिया गया है. जिसके कारण नाले का पानी सभी के घरों में घूस जा रहा है.
निरीक्षण के बाद संजीव विजयवर्गीय ने नगर आयुक्त से बात कर उक्त स्थान का राँची नगर निगम के द्वारा नापी कराने को कहा और साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर नाले के जमीन को अतिक्रमण किया गया हैं तो वैसे लोगों को जिन्होंने अतिक्रमण किया है उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए उक्त नाले को अतिक्रमण मुक्त किया जाए जिससे की आम लोगों को राहत मिल सकें.

