BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रक्तदाताओं के सेवा भाव के कारण ही महामारी में भी राज्य में रक्त का संकट नहीं हुआ : मुख्यमंत्री

विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
रक्तदाताओं के सेवा भाव के कारण ही महामारी में भी राज्य में रक्त का संकट नहीं हुआ : मुख्यमंत्री

रक्तदाताओं के सेवा भाव के कारण ही महामारी में भी राज्य में रक्त का संकट नहीं हुआ : मुख्यमंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

रांची  : विश्व रक्तदाता दिवस पर आज राजधानी रांची समेत राज्य भर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि रक्तदाताओं के निःस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही कोविड-19 महामारी की घड़ी में राज्य में रक्त का संकट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि यह समाज के उन योद्धाओं की बदौलत हुआ है जिन्होंने हर हाल में रक्तदान का अपना धर्म निभाया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी स्वैच्छिक और प्रतिबद्ध रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

चतरा में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आज मारवाड़ी युवा मंच की चतरा शाखा द्वारा स्थानीय रेड क्रॉस परिसर में रक्तदान शिविर का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जहां मंच के बैनर तले दर्जनों रक्त वीरों ने रक्तदान किया वही स्वयंसेवी संस्थाओं में रहने वाले गरीब और असहाय व अनाथ बच्चों के बीच मुफ्त वस्त्र व बिस्किट आदि का भी वितरण किया गया।

मौके पर डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी के सहयोग मात्र से अगर किसी जरूरतमंद की जान बच जाती है तो इससे ज्यादा आत्म संतुष्टि कभी नहीं मिलता। उन्होंने आम लोगों से भी बढ़-चढ़कर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में मारवाड़ी युवा मंच के करीब दो दर्जन युवाओं और महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान इनमें कई ऐसे भी युवा रेडक्रॉस पहुंचे थे जो पहली बार रक्तदान कर रहे थे।

रक्तदान के मौके पर रक्तवीरों में इस सराहनीय कार्य को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि उनके खून से मुसीबत की घड़ी में दूसरों की जान बच पायेगी जिसका उन्हें काफी फक्र है इन युवाओं ने कहा कि आज सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में चतरा जैसे सुदूरवर्ती जिले में दुर्घटनाओं के शिकार ज्यादातर लोगों की जान समय पर खून नहीं मिलने के कारण हो जाता है। ऐसे में दुर्घटनाओं के शिकार किसी भी आम या खास व्यक्ति की जान खून के अभाव में ना जाए इसे लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने सार्थक कदम उठाया है।
दूसरी ओर समारोह में शामिल चेतना भारती संस्था के अनाथ बच्चें भी काफी खुश दिखे तथा सामाजिक संस्था मारवारी युवा मंच द्वारा उठाये गए इस कदम की जमकर प्रशंसा की मौके पर अन्य लोगो के अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राज कुमार अग्रवाल समेत मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र खंडेलवाल सचिव राजू जैन तथा संरक्षक जितेंद्र कुमार जैन आदि भी शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानवता के लिए मिसाल है रक्तदान – एसडीपीओ

Next Post

दुमका में पेड़ पर लटका अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद

Next Post
दुमका में पेड़ पर लटका अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद

दुमका में पेड़ पर लटका अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d