BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्यापक जनसमर्थन से झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी: विद्युत वरण महतो

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in Uncategorized
व्यापक जनसमर्थन से झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी: विद्युत वरण महतो

व्यापक जनसमर्थन से झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी: विद्युत वरण महतो

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल मीडिया सेंटर का उद्घाटन आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. मौके पर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापक जनसमर्थन से झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी.

चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने उपलब्धियों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

मीडिया सेंटर के उद्घाटन अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल की सभी सीटों पर भाजपा अपनी जित सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा की देश से अब परिवारवाद, तुष्टीकरण एवं क्षेत्रीयताकि राजनीति समाप्त हो रही है.

वहीं झारखंड राज्य में डबल इंजन की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को स्थापित किया है. दिनेश कुमार ने कहा की बेदाग और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है. झारखंड प्रदेश भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य व कोल्हान प्रमंडल के मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा कि कोल्हान मीडिया सेंटर कार्यालय का शुभारंभ होने से यहां से इस क्षेत्र की सारी गतिविधियों की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को संप्रेषित की जाएगी. इसके साथ ही चुनाव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दौरा, प्रेस वार्ता सहित अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रेषित की जाएगी.

इस अवसर पर जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी मोचीराम बावरी, महानगर भाजपा के सचिव अनिल कुमार मोदी, महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह, नीरज भट्ट सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार बनी तो गरीबों को तीन लाख का आवास, पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण-हेमंत

Next Post

रविवार को जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

Next Post
रविवार को जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

रविवार को जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d