रांची : 5 वीं झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट तथा दुमका विधानसभा से जीते थे, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा से शपथ ग्रहण किया और दुमका विधानसभा क्षेत्र से 5 जनवरी को इस्तीफा दे दिया था.
उसके बाद से ही दुमका विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि का पद खाली है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर 5 जुलाई से पहले चुनाव करवाने की मांग की है.
साथ ही साथ चुनाव में रैली तथा जुलूस को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने को सुनिश्चित करने की मांग भी किया है.

