BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग का सख्त रुख, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
दुमका गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग का सख्त रुख, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के दुमका में गैंगरेप की वारदात को लेकर NCW यानि National Commission for Women ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान ले लिया है. सामुहिक बलात्कार की इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड पुलिस से डिटेल रिपोर्ट मांगी है.


दुमका गैंगरेप पर राष्ट्रीय महिला आयोग का सख्त रुख

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस शर्मनाक वारदात पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस से कहा कि वह इस मामले की जांच दो महीनों के भीतर पूरी करे. खबरों के मुताबिक, बाजार से लौट रही महिला के साथ 17 लोगों ने बलात्कार किया और उसके पति को बंधक बनाए रखा. यह घटना मंगलवार रात की है. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी.

महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना से चिंतित है और इसका स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग ने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस मामले की जांच दो महीनों में पूरी की जाए. महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है

दुमका में गैंगरेप का मामला

मामला मंगलवार की देर रात उस समय का है जब महिला मेला देखकर लौट रही थी. संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इससे पहले डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मुफस्सिल थाना पहुंचे कर घटना के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मामले की त्वरित जांच पड़ताल कर संलिप्त आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.


पीड़ित महिला ने की एक आरोपी की पहचान

उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. मेडिकल जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला ने पुलिस को दिए बयान में घटना में 17 आरोपियों के संलिप्त होने की बात बतायी है, जिसमें से एक आरोपी को वो पहचानती है, जो उसी के गांव का रहने वाला बताया जाता है.


पीड़िता के पति को पांच आरोपियों ने पकड़ लिया था

पीड़िता के पति ने बताया कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है. जहां वो अपनी पत्नी के साथ खरीददारी करने गया था. खरीददारी कर करीब 8 बजे बाजार से घर लौट रहा था. तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे. उनमें से पांच लड़कों ने उसे पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये. जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

मंगलवार को मेला देखकर लौट रही थी महिला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पांच बच्चे की मां पीड़ित महिला अपने पति के साथ मंगलवार को सामान खरीदने साप्ताहिक हाट गयी थी. उसी गांव में मेला का भी आयोजन किया गया था. देर रात मेला से लौटते समय कुछ मनचलों ने पति को कब्जे में लेकर महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बुधवार की सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्धारित लक्ष्य को रबी में पूरा करते हुए किसानों को केसीसी के लिए जागरूक करें

Next Post

झारखंड में मिक्सोपैथी के विरोध में चिकित्सकों ने आज ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया

Next Post
झारखंड में मिक्सोपैथी के विरोध में चिकित्सकों ने आज ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया

झारखंड में मिक्सोपैथी के विरोध में चिकित्सकों ने आज ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d