BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बरकट्ठा में सादगी के साथ दुर्गा पूजा का हुआ समापन

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
बरकट्ठा में सादगी के साथ दुर्गा पूजा का हुआ समापन
Share on FacebookShare on Twitter

भक्तजनों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

बरकट्ठा: प्रखंड के विभिन्न इलाकों में नौ दिनों तक भक्ति भाव से माता रानी की पूजा-अर्चना करने के बाद भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. कोरोना संक्रमण के चलते दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कमी जरूर दिखी, लेकिन फिर भी भक्तों का उत्साह देखने लायक था.

आस्था के महापर्व नवरात्र में कहीं-कहीं भक्तों को कोरोना का भय बिल्कुल नहीं दिखा. बैखोफ होकर लोग पूजा-अर्चना पूरे उत्साह के साथ किया. वहीं मंदिरों व पंडालों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन किया गया. श्रद्धालु दूर से ही दर्शन कर भीड़ नहीं लगने दी.

बीते सोमवार को मंदिरों व पंडालों में स्थापित मां जगदंबा की मूर्ति को विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने विदाई दी. मूर्ति विसर्जन के पहले मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.

प्रखंड मुख्यालय समेत ग्राम बरवां, कल्हाबाद, बेलकपी, न्यू बेलकपी, गोरहर, कपका, चेचकपी, घंघरी आदि इलाकों में सोमवार को ही मां दुर्गा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया.

इसी क्रम में गांव बेलकपी में गाजे बाजे, भक्ति गीत के साथ नाचते झूमते भक्तगणों ने मूर्ति विसर्जन किया. इस दौरान हालांकि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया.

इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी हर जगह मुस्तैद रही. प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का समापन हुआ. वहीं पूजा में मेला नहीं लगने के कारण बच्चों में थोड़ी मायूसी दिखी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्वविद्यालय का उद्देश्य राष्ट्र, समाज व विश्व की आवश्यकता के अनुकूल योग्य नागरिक निर्माण करना है: प्रो. विजय

Next Post

केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Next Post
केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d