BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुर्गा पूजा में नहीं लगेंगे मेले, सार्वजनिक प्रसाद वितरण पर रहेगी रोक

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुर्गा पूजा में नहीं लगेंगे मेले, सार्वजनिक प्रसाद वितरण पर रहेगी रोक
Share on FacebookShare on Twitter

पूजा पंडालों में कोरोना संक्रमण से बचाव को किये गये विशेष इंतजाम 

अररिया: कोरोना संक्रमण को लेकर दुर्गा पूजा का आयोजन केवल मंदिरों व घरों में ही हो रहा है . इस दौरान न तो मेले लगेंगे और ना ही सामूहिक रूप से प्रसादों का वितरण ही होगा. यहीं नहीं प्रशासनिक तौर पर इस बार पूजा के दौरान लॉडउ स्वीपर बजाना भी प्रतिबंधित है .रामलीला का आयोजन भी नहीं होगा और रावण दहन का कार्यक्रम किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं होगा . इसे लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जरूरी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं.

पूजा स्थलों पर लगने वाली भीड़-भाड़ पर होगी रोक

दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सार्वजनिक पूजा पंडालों व मंदिरों में एकत्र होते थे. कोरोना संक्रमण व चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता प्रभावी होने के कारण इस बार किसी पूजा स्थल पर भीड़-भाड़ की मनाही है . बिहार सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के बारे में बताते हुए सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर ने कहा कि मंदिर कमेटियों के साथ पूर्व में आयोजित बैठक में ही इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये गये हैं. किसी विशेष थीम पर मंडप व पंडाल का निर्माण नहीं होना है . तोरण द्वारा लगाने की अनुमति नहीं होगी. मूर्ति रखने की जगह को छोड़ कर शेष स्थानों को खाली रखने का आदेश दिया गया है.

पूजा पंडालों में संक्रमण से बचाव के उपाय सुनिश्चित कराना जरूरी

मंदिरों में प्रतिमा दर्शन के लिये पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सभी पूजा समितियों को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है. पूजा के दौरान किसी तरह का विशेष आयोजन नहीं किया जा सकेगा. सभी पूजा स्थल पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी दिशा निर्देश का अनुपालन कराना अनिवार्य होगा. मंदिर के आसपास मेला व खाद्य पदार्थ के स्टॉल लगाने की भी अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखते हुए इस बार विसर्जन के लिये किसी पूजा समिति को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. सदर एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि जारी आदेश को नहीं मानने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करने को बाध्य होगा .

पूजा के दौरान संक्रमण के खतरे व आचार संहिता का रखा जा रहा ध्यान

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अडगरा के अध्यक्ष कन्हैया चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे व जिले में प्रभावी आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन बेहद सादगी में किया जा रहा है. संक्रमण से बचाव के लिये मंदिर परिसर में सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं. शहर के ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर के सचिव प्रदीप तिवारी ने कहा कि मंदिर में प्रतिमा दर्शन के दौरान भीड़ न लगे पूजा कमेटी के सदस्य इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं. मंदिर पहुंचने वाले सभी लोगों से मास्क का उपयोग व दो गज की सोशल डिस्टैंसिंग के अनुपालन का अनुरोध किया जा रहा है. मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु भी इसे लेकर खासा सतर्कता बरत रहे हैं.

पूजा के दौरान रखें इन बातों को ध्यान

  • प्रतिमा दर्शन के लिये मंदिर जाते वक्त करें मास्क का उपयोग
  • लोगों से दो गज की शारीरिक दूरी  बनाये रखें.
  • अपने साथ पॉकेट सैनिटाइजर रखें
  • अवांक्षित चीजों को छूने व इसके संपर्क में आने से बचे
  • साथी या परिजन का इंतजार करना हो तो इसके लिये खुले स्थानों का चयन करें
  • मंदिर से लौटने के बाद इस्तेमाल की वस्तु को बाहर छोड़ दें
  • घर लौटने पर व्यक्तिगत सफाई का खास ध्यान रखें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: 108 आदिवासी गांव चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Next Post

मोस्ट वांटेड अपराधी मुरारी सिंह गिरफ्तार

Next Post
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड अपराधी मुरारी सिंह गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d