BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो दुर्गापूजा का त्योहार : भुवनेश प्रताप सिंह

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो दुर्गापूजा का त्योहार : भुवनेश प्रताप सिंह

Durgapuja festival should be done in a peaceful manner: Bhuvanesh Pratap Singh

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग दुर्गा पूजा को लेकर सूचना भवन सभागार में गुरूवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में शांति समिति एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह और एसपी मयूर पटेल ने की. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसमें हम सभी को आपसी सहयोग से मिलजुलकर त्योहार मनाना है.

सफाई, बिजली, सड़क, पानी, सुरक्षा आदि मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में शांति समिती के सदस्यों ने मुख्य रूप से प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, विद्युत आपूर्ति, पेयजलापूर्ति, सड़क मरम्मति, साफ सफाई, पर्याप्त रौशनी, बालू की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगे मेलों में सुरक्षा, सड़क पर घूमने वाले लावारिश पशुओं, क्षेत्र में हाईवा एवं शहरी क्षेत्र में टुकटुक ऑटो रिक्शा का परिचालन बंद करने के अलावा कई मुद्दे उठाये गये. बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हजारीबाग जिले के लोग अमन पसंद हैं. आमजन व प्रशासन के सहयोग से पूर्व में भी शांति व्यवस्था बहाल की जाती रही है. शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आप सभी के सुझावों पर अमल किया जाएगा.

सभी शांति, सद्भावना व सौहार्द के साथ मनायें त्योहार

उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग शांति, सद्भावना व सौहार्दपूर्ण तरीके से साथ त्योहार मनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं साथ ही प्रशासन का सहयोग करें. राष्ट्र का विकास किसी एक व्यक्ति से ही नहीं बल्कि पारस्परिक सहयोग से ही संभव है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी सद्भावना, सामंजस्य व भाईचारे के साथ मनायें. अफवाहों व भड़काऊ चीजों से परहेज करें. शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आप सबका सहयोग स्वागत योग्य है.

उन्होंने कहा कि पर्व शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये हैं. उन्होंने असमाजिक तत्वों पर नकेल, सोशल मीडिया पर पैनी नजर, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी, ग्रामीण क्षेत्र में एहतियात के अतिरिक्त उपाय, चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्ती, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, तालाबों में प्रतिमा विसर्जन के लिए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग, आपदा वाॅलेंटियस की सेवा लेने का निदेश दिया गया है.

मिल-जुलकर उल्लासपूर्वक मनायें त्योहार, पुलिस प्रशासन आपके साथ

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसपी मयूर पटेल ने कहा कि दुर्गापूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. त्योहार को सभी मिलजुलकर मनायें. अफवाहों पर ध्यान न दें. यथासंभव सभी जगहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर बड़े पूजा पण्डालों के आयोजकों को भी पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि सभी पूजा पण्डालों के संचालकों व डीजे संचालकों से शर्तों के साथ अंडरटेकिंग लिया जा रहा है. इसके अलावे किसी भी प्रकार की सूचना निकटतम थाना पर दी जा सकती है. उन्होंने सोशल मीडिया के सावधानी पूर्वक इस्तेमाल पर बल देते हुए कहा कि इसके दुरूपयोग से लोगों को बचना चाहिए.

मौके पर निर्धारित रूट से विजर्सन शोभा यात्रा निकालने सहित शोभा यात्रा में पुलिस/प्रशासन के प्रतिनिधि अवश्य रूप से रहने का निदेश दिया. वहीं पूर्व निर्धारित स्थल पर ही रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश दिया गया. आर्केटस्ट्रा का आयोजन नहीं करने का निदेश दिया गया. वहीं रावन दहन के दौरान विशेष तौर पर सुरक्षा बलों के साथ-साथ वाॅलेंटियर की प्रतिनियुक्त करने, हर विजर्सन स्थल पर गोताखोर की व्यवस्था करने, हरेक थानों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. साथ ही पूजा पण्डालों में बिजली के नंगे तारों का इस्तेमाल नहीं करने सहित प्रवेश एवं निकासी द्वार स्पष्ट रूप से सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. वहीं पूजा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए क्षेत्र में बड़े वाहन एवं शहरी भीड़ वाले क्षेत्र में टुकटुक/ऑटो रिक्शा का परिचालन बंद करने का निदेश दिया गया ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो. इस मौके पर अपर समाहर्ता भू.ह. प्रदीप तिग्गा, एसडीओ सदर मेघा भारद्वाज, बरही एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक, एसडीपीओ सदर/बरही/विष्णुगढ़/बड़कागांव, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ/सीओ तथा सभी थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

70 सालों में कांग्रेस ने नहीं किया जनता का कोई काम : सीएम

Next Post

मरीज के दिल-लीवर को देख डॉक्टरों का छूटा पसीना

Next Post
मरीज के दिल-लीवर को देख डॉक्टरों का छूटा पसीना

मरीज के दिल-लीवर को देख डॉक्टरों का छूटा पसीना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d