BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन कैमरे से होगी निगाहबानी, 2500 जवान रहेंगे तैनात

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in Uncategorized
दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन कैमरे से होगी निगाहबानी, 2500 जवान रहेंगे तैनात

During Durga Puja, drone cameras will be monitored, 2500 soldiers will be deployed

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. चप्पे –चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे. राजधानी और आस-पास के इलाकों में लगभग 2500 जवानों की तैनाती की गई है. जवानों की तैनाती मूर्ति विसर्जन तक रहेगी. सभी थाना प्रभारियों को गश्त तेज करने और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी. साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वॉचटावर भी स्थापित होंगे. पुलिस बल के जवानों को निर्देश दिया गया है कि पंडाल में भीड़ न होने दिया जाए. साथ ही श्रद्धालुओं से किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया जाए.

10 बाइक दस्ता भी रहेगा मुस्तैद

सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. साथ ही 10 अतिरिक्त बाइक दस्ता भी मुस्तैद रहेगा. यह दस्ता ट्रैफिक व्यवस्था को भी कंट्रोल करेगा. कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जायेगी. शहरी क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी वाहन इसकी जद में रहेंगे. संदिग्ध वाहन दिखने पर कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी को वायरलेस पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे.

अफवाह फैलानें पर होगी विशेष नजर

पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. विधि व्यवस्था में सहयोग युवा सुरक्षा वाहिनी के सदस्य भी करेंगे. पूजा के दौरान राजधानी की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी. इसके लिए उत्पाद विभाग को सुनिश्चित करने को कहा गया है.

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

 

डीसी 2214001 9431708333
एसएसपी रांची 2361172 9431706136
एसपी (ग्रामीण) 2200238 9431706138
सिटी एसपी रांची 2200898 9431706137
एसपी ट्रैफिक 2206266 9431706140
एसडीओ रांची 2208378 9431701700
एसडीओ बुंडू 06530-255200 9231107193
पुलिस नियंत्रण कक्ष रांची 100 2215855

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोने के चम्मच में दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन क्या जाने गरीबी क्या होती हैः सीएम

Next Post

जानें फ़िल्मी सितारों के ब्यूटी सीक्रेट

Next Post
जानें फ़िल्मी सितारों के ब्यूटी सीक्रेट

जानें फ़िल्मी सितारों के ब्यूटी सीक्रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d