BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोस्टमार्टम के दौरान अनपढ़ कैदी के पेट में मिला सुसाइड नोट, डॉक्टर दंग

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
पिता के सड़ रहे शव के साथ बेटे ने बिताए पांच दिन, लापता
Share on FacebookShare on Twitter

नासिक: सेंट्रल जेल में एक कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पोस्टमार्टम करते समय डॉक्टरों को उसके पेट से एक सुसाइड नोट मिला. मृतक ने सुसाइड नोट में जेल प्रशासन द्वारा उत्पीड़न के बारे में लिखा है. मृतक का नाम असगर अली मंसूरी बताया जाता है. सुसाइड नोट उसके पेट से पोस्टमॉर्टम के दौरान बरामद किया गया था जो प्लास्टिक में लिपटा था.

सुसाइड नोट के अनुसार, जेल कर्मचारियों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और पिछले कुछ दिनों में वार्डर के रूप में काम करने की अनुमति नहीं थी. घटना सामने आने के बाद से पुलिस अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं. वह कहते हैं, हम आरोपों की जांच कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंसूरी को हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. 7 अक्टूबर को मंसूरी का शव उसके सेल में लटका हुआ मिला था. पॉलीथीन में लिपटा सुसाइड नोट, शव परीक्षण के दौरान उसके पेट से मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि मंसूरी पढ़ना और लिखना दोनों नहीं जानता था, इसलिए हो सकता है कि किसी ने उसे यह नोट लिखने में मदद की हो. जबकि जेल प्रशासन ने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया.

इस बीच, अब यह जानकारी भी सामने आई है कि मंसूरी की मौत के बाद अन्य कैदियों ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सजा की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शनिवार से नवरात्रि प्रारंभ, जानिए क्या हैं व्रत के नियम, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कलश स्‍थापना

Next Post

मल्टी लेवल पार्किंग से शहर बनेगा बेहतर

Next Post
मल्टी लेवल पार्किंग से शहर बनेगा बेहतर

मल्टी लेवल पार्किंग से शहर बनेगा बेहतर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d