BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी- उप विकास आयुक्त

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in Uncategorized
उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी- उप विकास आयुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बुनियादी सुविधाओं का सत्यापन कर उसकी अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश 

बोकारो:- बेरमो विधानसभा उपचुनाव   का मतदान आगामी  03 नवंबर, 2020 को होना तय है. उक्त उपचुनाव में शतप्रतिशत मतदान कराने को लेकर आज दिनांक 30.10.2020 को बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण सहित बेरमो एवं चंद्रपुरा प्रखंड में वरीय निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त   जयकिशोर प्रसाद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी सहित   सभी बीएलओ की उपस्थिति में बैठक किया.

उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी-

वरीय निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त   जयकिशोर प्रसाद ने बीएलओ से कहा कि उपचुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटकर सभी अपने-अपने कार्यो में लग जाय, ताकि ससमय कार्य पूर्ण हो सके. साथ ही कोविड-19 के एसओपी का पालन करते हुए उपचुनाव सम्पन्न कराये. उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी लोग सतर्कता बरतते हुए शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए कार्य करेंगे.

जयकिशोर प्रसाद ने चंद्रपुरा एवं बेरमो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को कहा कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन एवं मतदान केंद्र पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का सत्यापन कर उसकी अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निदेश दिया, जिससे समय से पूर्व मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं बहाल की जा सके तथा मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा को ख्याल रखा जा सके. उन्होंने कहा कि मतदाताओं और मतदान कर्मियों के लिए शौचालय, पेयजल, पर्याप्त रौशनी, बैठने आदि सहित दिव्यांग व बुजुर्ग मदाताओं के लिए रैम्प व वेलचेयर की व्यवस्था किया जा सके.

उप विकास आयुक्त  ने कोविड-19 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है कि 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं द्वारा बूथ पर जाने में असमर्थता व्यक्त किए जाने पर घर पर ही मतदान कराने की सुविधा उपलब्ध कराया गया है. जयकिशोर प्रसाद  ने कहा कि सभी बीएलओ बचे हुए वोटर स्लिप जल्द से जल्द मतदाताओं को उपलब्ध करवा दें, ताकि 01 नवंबर, 2020 से मतदान केंद्र खुला रहेगा एवं 02 नवंबर, 2020 को सभी मतदान केंद्रों का सैनिटाइज किया जाएगा और 2 नवंबर, 2020 को ही मतदान कर्मी बूथ पर पहुंचकर तैयारी में लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर इस बार कर्मियों के ठहरने के लिए क्लस्टर नहीं बनाया जाएगा मतदान कर्मी सीधा अपने केंद्र पर ही जाकर रुकेंगे. साथ ही कहा कि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन बीएलओ अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करें. मतदाताओं को मतदान के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराया जाएगा.

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेरमो   रोशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा   सुदर्शन मुर्मू, अंचल अधिकारी चंद्रपुरा   रामारवि दास, अंचल अधिकारी बेरमो श्री मनोज कुमार, परियोजना पदाधिकारी   रुपेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरजू पंचायत में बनाये गए क्लस्टर का निरीक्षण किया

Next Post

कोरोना को हराकर 31 हुए डिस्चार्ज

Next Post
कोरोना को हराकर 31 हुए डिस्चार्ज

कोरोना को हराकर 31 हुए डिस्चार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d