नई दिल्ली: पुलिस की तैनाती के बीच सीएए के विरोध में निकल रहे मार्च में एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी. दरअसल गुरुवार को जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान यह हादसा हुआ. जिसमे एक अनजान शख्स ने गोली चला दी.
CAA के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है.राजधानी दिल्ली में गुरुवार को जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनजान शख्स ने गोली चला दी. शख्स की गोली से मार्च में शामिल जामिया का एक छात्र घायल हो गया है. घायल छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल हुए छात्र का नाम शादाब है. बता दें कि गुरुवार को जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था.
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं. गोली चलाने वाला शख्स कैमरे में कैद हो गया है. विडियो में शख्स को पिस्टल निकालते और गोली चलाते देखा जा सकता है.

