BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी पर उग्र हुए लोगों ने एसपी कार्यालय, जज के आवास व थानों पर किया पथराव

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
मुंगेर में फिर बवाल, आयोग ने डीएम व एसपी को हटाया
Share on FacebookShare on Twitter


: भीड़ ने सड़कों पर की आगजनी
: वाहनों के तोडे़ शीशे व वाहनों को किया आग के हवाले
: इलेक्शन कमिशन ने एसपी और डीएम को तत्काल हटाने का दिया आदेश
:ECl ने पूरी घटना के दिए जांच के आदेश

मुंगेर: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल और फायरिंग की घटना से नाराज लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला. मूर्ति विसर्जन की रात पुलिस की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. लेकिन बुधवार को जिले में मतदान था इस वजह से भी मुंगेर का मतदान प्रतिशत कम रहा चुनाव की वजह से मुंगेर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी. वहीं गुरुवार को सुरक्षाबलों के जाते ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी और हजारों की संख्या में भीड़ ने मुंगेर पुलिस कप्तान के कार्यालय पर पथराव किया और उग्र भीड़ ने एसपी ऑफिस के साइन बोर्ड को भी उखाड़ फेंका और भीड़ वहां से हंगामा करते हुए सदर एसडीओ के आवास पर पहुंची और पथराव किया, न्यायाधीश के आवास को भी आक्रोशितों ने नहीं बख्शा उनके आवास का नेमप्लेट उखाड़ कर जमीन पर फेंक दिया और पथराव किया, वासुदेवपुर ओपी पर भी पथराव किया,लोगों में आक्रोश इस कदर था कि रास्ते में जो कुछ भी आया लोग उसे तोड़ते हुए आगे बढ़े इस दौरान पुलिस भी नदारद दिखी.

भीड़ जस्टिस फॉर अनुराग के लगा रहे थे नारे:

भीड़ जस्टिस फॉर अनुराग की मांग को लेकर आक्रोशित थे. दरअसल मूर्ति विसर्जन के दिन हुई गोलीबारी में एक 20 वर्षीय युवक अनुराग कुमार की मौत हो गई थी, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दो दिनों के बाद भी परिजन से मिलने प्रशासन नहीं पहुंचा. इसी बात से लोग गुस्से में है.

मुंगेर मुद्दे पर हो रही सियासत:

मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प को लेकर तेजस्वी यादव, रणदीप सुरजेवाला,चिराग पासवान, राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था. वही तेजस्वी यादव ने मुंगेर पुलिस की तुलना जनरल डायर से कर दी थी.

मुंगेर में आज हुए घटना के कारण इलेक्शन कमिशन हुआ सख्त:

मुंगेर में हुए हिंसा को लेकर मुंगेर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुंगेर के एसपी और डीएम को तत्काल हटाने का आदेश दिया है.

गोलीकांड की कराई जाएगी जांच:

वहीं ईसीआई ने मुंगेर में हुए हिंसा को लेकर मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्री असंगबा चुबा जो, डिविजनल कमिश्नर, मगध द्वारा पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं, जिससे अगले 7 चरणों में पूरा किया जाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंगेर में फिर बवाल, आयोग ने डीएम व एसपी को हटाया

Next Post

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य

Next Post
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d