BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली एक की मौके पर मौत
: पुलिस पर लगा फायरिंग का आरोप
: देवी के सामने पुलिस ने भक्तों पर चटकाई लाठियां

मुंगेर में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को यानी कल मतदान होना है. इस वजह से जिला प्रशासन ने दसवीं के दिन ही जिलेभर की पूजा समितियों को प्रतिमा विसर्जन करने का आदेश दिया था. वही मुंगेर की परंपरा सदियों से चली आ रही है कि पहले बड़ी देवी की प्रतिमा का विसर्जन होता है उसके बाद ही अन्य प्रतिमा का विसर्जन होता है. बड़ी देवी का विसर्जन पारंपारिक तरीके से किया जाता है इस वजह से प्रतिमा विसर्जन में देरी हो रही थी. लेकिन पुलिस जल्द से जल्द प्रतिमा विसर्जन संपन्न करना चाहती थी. वही जल्दी प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस और पूजा समिति के लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक के पास आमने सामने हो गई. हालत इतने बिगड़ गए की नौबत फायरिंग और पथराव तक पहुंच गई जिसके बाद लगभग 1 दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई. वहीं इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. वहीं इस घटना में लगभग दर्जनभर पुलिस वाले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

देवी के सामने पुलिस ने भक्तों पर चटकाई लाठियां:

जिले के 3 विधानसभा सीटों पर कल चुनाव होना है जिसे लेकर जिला प्रशासन जल्द से जल्द ही प्रतिमा का विसर्जन करवाना चाह रही थी. वहीं मुंगेर की परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का विसर्जन होता है उसके बाद ही सभी मूर्तियों का विसर्जन होता है. बड़ी दुर्गा महारानी शादीपुर की प्रतिमा धीरे-धीरे विसर्जन स्थल की ओर बढ़ रही थी की दीनदयाल चौक के पास प्रशासन ने पूजा समिति के लोगों से जल्द से जल्द प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही. इसके बाद लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी होने लगी. वहीं कहासुनी के बाद धीरे-धीरे स्थिति उग्र हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया वही लाठी चार्ज होने के बाद प्रतिमा को छोड़कर लोग इधर-उधर भागने लगे. लाठीचार्ज के बाद पुलिस और पब्लिक के बीच पथराव होने लगा इसके बाद नौबत गोलीबारी तक की आ गई।वहीं मिली जानकारी के अनुसार 1 दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चली गोलीबारी में एक 20 वर्षीय युवक अनुराग कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. वही लोगों ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि या पुलिस की तानाशाही रवैया के कारण यह हादसा हुआ है.

लोगों ने पुलिस पर लगाया गोलीबारी का आरोप:

वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस जल्दी प्रतिमाओं का विसर्जन कराने का दबाव बना रही थी शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी का विसर्जन सभी पारंपारिक विधि-विधानो के बाद 11 वीं पूजा के दिन किया जाता है. प्रशासन के दबाव के कारण दशमी पूजा के दिन ही प्रतिमा विसर्जित की जा रही थी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह और जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने तुरंत क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. एसपी लिपि सिंहऔर डीएम राजेश मीणा ने संयुक्त बयान जारी हुए कहा कि बड़ी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है. शरारती तत्वों ने हंगामा कर यहां का माहौल बिगाड़ा और गोलीबारी भी की. गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए है. वही एसपी ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मुंगेर डीएम ने लोगों से शांति बरतने की अपील की और कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से झूलता मिला किशोरी का शव, सनसनी

Next Post

मां दुर्गा विसर्जन के दौरान डूबी नाव, 5 लोगों की मौत, 6 लोग लापता

Next Post
मां दुर्गा विसर्जन के दौरान डूबी नाव, 5 लोगों की मौत, 6 लोग लापता

मां दुर्गा विसर्जन के दौरान डूबी नाव, 5 लोगों की मौत, 6 लोग लापता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d