BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाभारत के दुर्योधन सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे, मुकेश खन्ना को दिया करारा जवाब

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in समाचार
महाभारत के दुर्योधन सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे, मुकेश खन्ना को दिया करारा जवाब

महाभारत के दुर्योधन सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे, मुकेश खन्ना को दिया करारा जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: एक ओर पूरी दुनिया रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण से खुश हैं और लॉकडाउन में उसका लुत्फ उठा रही है. वहीं, दूसरी ओर रामायण के चलते सोनाक्षी सिन्हा को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

कुछ बॉलीवुड सितारे इनके सपोर्ट में उतरे हैं तो कई खिलाफ हैं. और इसमें सबसे पहला नाम मुकेश खन्ना का है. कई मौकों पर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की रामायण पर कम जानकारी के चलते उनपर निशाना साधा है.

अब पुनीत इस्सर सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना पर निशाना साधा है. पुनीत का कहना है कि खन्ना को यह सब नहीं कहना चाहिए था.

सोनाक्षी एक एवीएम स्टूडेंट हैं, मेरे बच्चे भी वहां पढ़े हैं. केबीसी में रामायण से जुड़े सवाल पूछे जाने पर अगर सोनाक्षी जवाब नहीं दे पाईं, तो दुनिया यहां खत्म तो नहीं हो गई. कोई किसी को इस तरह कैसे बोल सकता है, वह भी खुलेआम. कम से कम मैं तो इस तरह नहीं बोल सकता जैसे खन्ना ने बोला है. आपको उम्र बढ़ने के चलते विनम्र होना चाहिए. फल लगते हैं तो पेड़ झुक जाना चाहिए.

पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था. वहीं, मुकेश खन्ना ने शो में भीष्म का रोल प्ले किया था. हाल ही में मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते.

जिन्होंने पहले ये शोज नहीं देखे, उन्हें अब ये जरूर देखना चाहिए. यह सोनाक्षी जैसे लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे.

इसके अलावा उन्होंने एकता कपूर पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि अगर कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित न किया जाता तो मैं इसके नए एपिसोड को लेकर जरूर घोषणा करता.

वहीं, उन्होंने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होता. एकता की महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

22 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी ‘COVID-19’ से हुए संक्रमित: WHO

Next Post

ईस्टर पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कोरोना से निपटने के लिए की प्रार्थना

Next Post
ईस्टर पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कोरोना से निपटने के लिए की प्रार्थना

ईस्टर पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कोरोना से निपटने के लिए की प्रार्थना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d