रांची: तेलंगाना के लिंगमपल्ली से विशेष ट्रेन से हटिया स्टेशन उतरने वाले 1200 मजदूरों की मदद के लिए 40 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसे लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया है.
जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, उनके नाम मोबाइल नंबर के साथ जारी किया गया है. इन शिक्षकों को शाम सात बजे हटिया स्टेशन में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के समक्ष योगदान देने को कहा गया है.

