BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वंशवाद की सरकारों ने 14 वर्ष तक देश को लूटने का काम किया : सीएम

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
वंशवाद की सरकारों ने 14 वर्ष तक देश को लूटने का काम किया : सीएम

Congress gives independents a chance to loot the state by making them CM: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व की सभी सरकारों पर हमला बोलते हुए विपक्ष को राज्य के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार ठहराया. कहा कि कांग्रेस ने निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य को लूटने का मौका दिया.भाजपा की सरकार जैसे ही सत्ता में आई गरीबों और शोषितों के लिए लगातार काम कर रही है. पांच साल सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है. आज उसी पांच साल की सेवा का पूरा लेखा-जोखा लेकर हम प्रस्तुत हैं आपके सामने. झारखंड राज्य को अपनी पहचान 2000 में अटल जी के प्रयासों से मिली है पर वंशवाद की सरकारों ने 14 वर्ष तक देश को लूटने का काम किया है. गरीब और भी गरीब व मजबूर हो गए. 2014 में एक सकारात्मक बदलाव तब नजर आया जब एक मजबूत निर्णय लेने वाली और गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार सत्ता में आयी.

मुख्यमंत्री कहा ये डबल इंजन की सरकार आपकी सरकार है, गरीबों की सरकार है. अगर आज आप खूंटी को देखे तो ये विकास की ओर बढ़ चुका है. सड़कों का जाल, पुल-पुलिया, हर घर में बिजली आ चुकी है.जहां 70 वर्ष की आज़ादी के बाद भी कांग्रेस ने आदिवासियों के नाम पर मात्र राजनीति करने का काम किया और उनके जीवन स्तर को घटाने का काम किया है वहीं हमारी सरकार ने पूरे देश को लोकतंत्र की विशेषता से अवगत कराया है. यहां एक मोची, एक किसान और एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है. हमारे प्रधानमंत्री अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे. उन्होंने गरीबों की परेशानियों को समझते हुए गरीबों के लिए योजनाएं बनाई हैं. ये योजनाएं गांव, गरीबों, किसानों, महिलाओं व युवा वर्ग के लिए स्टार्ट अप व स्टैंड अप योजना बनाई है.

उज्ज्वला योजना के माध्यम से हमारी महिलाएं जो धुएं में झुलसते खाना बनाती थी. जिन्हें टाइफाइड व टीबी की बीमारियों से जूझना पड़ता था अब उन्हें गैस चूल्हा देकर सशक्त बनाया गया है. इस रक्षाबन्धन हमारी सरकार ने 40 लाख बहनें जो 2nd रिफिल भराने में असमर्थ हैं उन्हें 2nd रिफिल भराने की राशि भी उपलब्ध कराई गई.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि आशीर्वाद योजना के विषय में विस्तार से दी जानकारी

उन्होंने कहा 12 लाख किसान जो कृषि आशीर्वाद योजना की पहली किस्त से वंचित रह गए उन्हें भी पहली किस्त देने का काम सरकार करेगी. 3 महीनों में 3000 करोड़ रुपए 35 लाख किसानों को देने का काम डबल इंजन की सरकार करेगी. राज्य की सरकार ने किसानों को 11 हजार से 31 हजार तक देने का काम किया है. बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना और कन्यादान योजना का लाभ हर बेटी को दिलाने के लिए सरकार ने काम किया है. सरकार एक बेटी पर 70 लाख रुपये उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उपलब्ध करा रही है. आयुष्मान भारत योजना से 57 लाख परिवारों का 5 लाख का बीमा सरकार करा रही है. इससे अब तक 70 लाख लाभान्वित हो चुके हैं. जिन्हें गोल्डन कार्ड बनवाने के लिये प्रज्ञा केंद्रों को 30 रुपये देने पड़ते थे अब वो मुफ्त कार्ड बनवा सकते हैं. आज सरकार के प्रयासों से शत-प्रतिशत घरों में शौचालय निर्माण पूर्ण जो चुका है. दिव्यागों एवं वृद्धों के लिए पेंशन 600 से बढ़ाकर 1000 की गई है. विधवा बहनों के लिए अंबेडकर आवास योजना के तहत अपने घर का सपना साकार किया जा रहा है. हर गरीब को उनका हक मिले इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है और करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आयेंगे अजय और रणवीर

Next Post

रांची के विक्रम ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक

Next Post
रांची के विक्रम ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक

रांची के विक्रम ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d