BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम के उपहारों की ई-नीलामी

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in समाचार
पीएम के उपहारों की ई-नीलामी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की ई-नीलामी और प्रदर्शनी का शुभारंभ राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में किया. यह नीलामी तीन अक्तूबर तक चलेगी. इसी बीच ई-नीलामी प्रक्रिया में चांदी का एक कलश और मोदी की तस्वीर वाला एक फोटो स्टैंड एक करोड़ रुपये में बिका.

यह जानकारी प्रधानमंत्री को प्राप्त स्मृति चिन्हों की नीलामी के लिए बनाई गई वेबसाइट ने दी है. फोटो स्टैंड पर गुजराती में एक संदेश भी लिखा है. इस फोटो स्टैंड का आधार मूल्य 500 रुपये था  और मंत्रालय के तहत एक वेबसाइट www.pmmementos.gov.in पर इसे 1,00,00,100 में बेचा गया. साइट के अनुसार ‘कलश’ का आधार मूल्य 18,000 रुपये था और यह 1,00,00,300 में बिका. इन दोनों वस्तुओं की नीलामी सोमवार को खत्म हो गई.

अन्य स्मृति चिन्ह जो उच्च कीमत पर बेचे गए उनमें अपने बछड़े को दूध पिलाती एक गाय की धातु की मूर्ति शामिल हैं. इसका आधार मूल्य 1,500 रुपये था और इसकी 51 लाख रुपये में नीलामी हुई. इस नीलामी से मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने ई-नीलामी की वेबसाइट के लिंक को टैग कर ट्वीट किया करते हुए लिखा था, ‘जो भी हो रहा है, मेरा हमेशा उसमें विश्वास रहा है. मुझे पिछले कुछ महीनों में जितने उपहार और स्मृति चिह्न मिले हैं, उनकी नीलामी तीन अक्तूबर तक चलेगी. ‘

पीएम को मिले उपहारों में 576 शॉल, 964 अंगवस्त्र, 88 पगड़ियां और विभिन्न जैकेटें, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं. इससे पहले भी प्रधानमंत्री को मिले करीब 1800 उपहारों की नीलामी जनवरी में की गई थी. यह नीलामी करीब 15 दिन चली थी और करीब 4,000 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारिश में लौटी दशम फॉल की रौनक

Next Post

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

Next Post
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d