BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम: CM योगी

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम: CM योगी

प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम: CM योगी

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों के जिन श्रमिकों की घर वापसी हो रही है उनको स्थानीय स्तर पर उनकी दक्षता के अनुरूप ही काम दिया जाए. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी शनिवार को मुख्यमंत्री की टीम 11 के साथ हुई बैठक के बाद हुए निर्णयों की जानकारी पत्रकारों को दी.

उन्होंने कहा, “दूसरे प्रदेशों से वापस आने वाले श्रमिकों की संख्या 15 से 20 लाख तक होगी. संबंधित विभाग इसी अनुसार अपनी कार्ययोजना तैयार करें. इसके लिए आने वाले हर श्रमिक का मोबाइन नंबर और उसकी विशेषज्ञता को एकत्र कर लिया जाये. हर प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार काम दिया जाएगा.”

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि श्रमिकों को लेकर नासिक (महाराष्ट्र) से पहली ट्रेन चल चुकी है. यह झांसी होते हुए रविवार को लखनऊ पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को वेतन और 12 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमारा हर संभव प्रयास है कि कोरोना का संक्रमण चिकित्सकों और पैरा मेडिकल कर्मचारी में न फैले.

अवस्थी ने बताया, “कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉकडाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 35,174 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा प्रदेश में अब तक 29,23,084 वाहनों की सघन चेकिंग में 34,279 वाहन सीज किये गये.

चेकिंग अभियान के दौरान 14,07,12,352 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया. आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 1,97,222 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं.”

अवस्थी ने बताया, “प्रदेश के 433 हॉटस्पॉट क्षेत्र के 286 थानान्तर्गत 7,86,540 मकान चिन्हित किये गये. इनमें 45,35,799 लोगों को चिन्हित किया गया है. इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 1712 है. हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 20,444 वाहनों का चालान करते हुए 1512 वाहन जब्त किये गये.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्रालय ने कहा, ऑरेंज जोन में जिला बसें नहीं चलेंगी

Next Post

तरबूज की आड़ में अवैध अफीम की तस्करी , 2 गिरफ्तार

Next Post
तरबूज की आड़ में अवैध अफीम की तस्करी , 2 गिरफ्तार

तरबूज की आड़ में अवैध अफीम की तस्करी , 2 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d