BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज रात मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, एक घंटे के लिए लाइट ऑफ करके हों शामिल

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
आज रात मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, एक घंटे के लिए लाइट ऑफ करके हों शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः आज रात दुनिया भर में लोग अर्थ ऑवर मनाएंगे. धरती की सुरक्षा और इसकी बेहतरी के लिए हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को अर्थ-ऑवर डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर के लाखों लोग एक घंटे के लिए लाइट बंद करके धरती को बेहतर बनाने के लिए उनकी एकजुटता का संदेश देते हैं

इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के मुद्दों पर जागरूक करना और उसकी सुरक्षा में योगदान देने के लिए आगे लाना है. कोरोना महामारी के चलते इस साल इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है. 31 मार्च 2007 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पहली बार इसका आयोजन हुआ था. धीरे धीरे दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाने लगा.

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) ने साल 2007 में अर्थ-ऑवर डे की शुरुआत की थी. अर्थ आवर संस्था के को-फाउंडर एंडी रिडले ने WWF के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत की थी. 2008 में 35 देशों ने अर्थ आवर डे में हिस्सा लिया. इस साल 178 देशों में गैरजरूरी बत्तियां रात 8.30 से 9.30 बजे तक बंद कर दी जाएंगी यानि इस समय दुनियाभर में ब्लैक आउट हो जाएगा. कई लोग कैंडल जलाकर भी अर्थ आवर को सेलिब्रेट करते हैं. पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार WWF के इस वैश्विक अभियान की मदद से जलवायु परिवर्तन और ग्लोरबल वर्मिंग जैसी समस्याज से लड़ने में मदद मिलेगी.
भारत साल 2009 में इस अभियान का हिस्सा बना था. इसमें 58 शहरों के 50 लाख लोग शामिल हुए थे. साल 2010 में भारत के 128 शहरों के 70 लाख से ज्यायदा लोग इस पहल में शामिल हुए थे. इसके बाद यह संख्याक बढ़ती गई है. राजधानी दिल्लीय में बिजली वितरण कंपनियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने उपभोक्ताओं को जागरक करने का अभियान शुरू किया है.
अर्थ-ऑवर डे पर दुनिया भर की कई ऐतिहासिक इमारतों की लाइटें भी बंद हो जाती हैं. इनमें न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा, पेरिस स्थित एफिल टॉवर और एथेंस में एक्रोपोलिस समेत 24 विश्व प्रसिद्ध स्थल शामिल हैं. भारत में अर्थ ऑवर के दौरान राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और इंडिया गेट समेत कई एतिहासिक इमारतों में लाइटें बंद की जाती रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TRAI ने जारी की एसएमएस रेगुलेशन के डिफॉलटर्स की लिस्ट, HDFC, PNB और SBI समेत 40 बड़े संस्थान सूची में शामिल

Next Post

अपडेटः रांची में फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या

Next Post
अपडेटः रांची में फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या

अपडेटः रांची में फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d