मुंबई: महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर दो बार धरती हिली है. महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब कंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया है. शनिवार की सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है. इससे अधिक तीव्रता रात में नासिक में मापी गई थी.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पास शनिवार सुबह 6:36 बजे भूकंप आया. इस दौरान दौरान कुछ लोग घरों से बाहर निकल गए. हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते ज्यादा लोगों को भूकंप के झटके महससू भी नहीं हुए.
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मुंबई से 98 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई है. उधर, एक दिन पहले यानी शुक्रवार देर रात करीब 11:41 बजे नासिक से करीब 98 किमी. पश्चिम में भी भूकंप आया.
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार सुबह 10:33 बजे भी भूकंप आया था. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी. बताया गया कि भूकंप का केंद्र मुंबई से 91 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था. इसमें किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है.

