BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम और मिजोरम समेत देश के 5 राज्यों में आया भूकंप

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in Uncategorized
असम और मिजोरम समेत देश के 5 राज्यों में आया भूकंप
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: असम और मिजोरम समेत देश के पांच अलग-अलग हिस्सों राज्यों में शुक्रवार आधी रात से लेकर आज दिन तक भूकंप के झटके आ चुके हैं. नैशनल सेंटर फॉर सिस्मलॉजी के अनुसार महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, यूपी, असम, मिजोरम में झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप की तीव्रता कम ही रही और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

भूकंप का सबसे पहला झटका महाराष्ट्र के पालघर में रात 12 बजकर 26 मिनट पर महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था. भूकंप का सबसे पहला झटका महाराष्ट्र के पालघर में रात 12 बजकर 26 मिनट पर महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी सुबह 6 बजकर 2 मिनट बजे झटके आए. बागपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 रही.पूर्वोत्तर के राज्य असम में तेजपुर के पास भूकंप के झटके दिन में 11 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र तेजपुर से 58 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में रहा. रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 रही.

भूकंप का पांचवां झटका पूर्वोत्तर के छोर मिजोरम के चम्फाई से 29 किलोमीटर दूर जमीन से 10 Km की गहराई में रहा. 11 बजकर 16 मिनट पर आए भूूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई.पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके रह-रहकर महसूस किए जा रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में रह-रहकर लगातार झटके आते रहे हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय के आसपास धरती के नीचे काफी उथल-पुथल हो रही है, इस कारण भूकंप आ रहे हैं. वैज्ञानिकों ने बड़े भूकंप की चेतावनी भी जारी की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाढ़ के कारण तबाही, दरभंगा- समस्तीपुर के बीच ट्रेन परिचालन बंद

Next Post

नक्सलियों का शहीद सप्ताह शुरू, झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस हाई अलर्ट

Next Post
नक्सलियों का शहीद सप्ताह शुरू, झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस हाई अलर्ट

नक्सलियों का शहीद सप्ताह शुरू, झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस हाई अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d