हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह भूकंप आया है. हालांकि, इस भूकंप की तीव्रता कम थी. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है. इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की अबतक कोई खबर नहीं आई है. बता दें, मंगलवार सुबह 11.30 बजे चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए. यह कोई पहली बार नहीं है जब इस इलाके में भूकंप आया हो. पिछले दो महीने से चंबा जिले में कई बार इस तरह के भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं.
यही नहीं, फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में भी भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 आंकी गई है. भूकंप की वजह से काफी नुकसान भी हुआ है. कई लोगों के घायल होने और कई मकानों के तबाह होने की सूचना है. यहां दो हफ्ते पहले आये 6.4 तीव्रता वाले भूकंप में कम-से-कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थीं.

