BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके, नुकसान की सूचना नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की धूम और किसानों के दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बीच देश के दो अलग-अलग प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सबसे पहले लद्दाख और बाद में महाराष्ट्र के पुणे में शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए.

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख में मंगलवार को दोपहर में 12 बजकर 48 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता का भूंकप आया. वहीं महाराष्ट्र के पुणे में शाम को 07 बजकर 28 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया.

लद्दाख में अक्सर आते हैं भूकंप

हालांकि ये दोनों जगहों पर भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. लद्दाख में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. बता दें कि इससे पहले भी बीते साल 19 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए उस समय भी इसकी तीव्रता 3.6 की थी.

लद्दाख में भूकंप के झटके

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जोकि चिंता का एक गंभीर विषय है. इसी क्रम में लद्दाख के कारगिल और अंडमान निकोबार में सितंबर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नैशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी द्वारा ये जानकारी दी गई. यहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है. ये झटके अंडमान और निकोबार द्वीप के डिगलीपुर में महसूस किए गए.

लद्दाख में आज सुबह 5.47 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. ये झटके लद्दाख के कारगिल में महसूस किए गए.

दिल्ली में भूकंप

वहीं हाल ही में कोरोना महामारी से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई. हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके दिल्ली के नागलोई इलाके में महसूस किए गए.

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में 18 दिसंबर की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में रहा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. भूकंप के ये झटके रात 11.46 पर महसूस किए गए. गनीमत रही कि इस दौरान भी किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिकेट मैच देखने के दौरान गिरा स्कूल की छत का छज्जा, 10 बच्चे घायल

Next Post

मरीना बीच पर ‘जयललिता’ के स्मारक का अनावरण करेंगे CM पलानीस्वामी

Next Post
मरीना बीच पर ‘जयललिता’ के स्मारक का अनावरण करेंगे CM पलानीस्वामी

मरीना बीच पर 'जयललिता' के स्मारक का अनावरण करेंगे CM पलानीस्वामी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d