BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह 4.56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही.

इससे पहले पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पिछली बार 19 तारीख को घाटी में भूकंप आया था. वहीं उसके कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप आया था. उस समय डोडा जिले के गंदोह में जमीनी सतह के दस किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था.

लेकिन पिछले महीने 11 तीरीख का जो भूकंप आया था उसकी तीव्रता अधिक थी. तब भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी और थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था.

बता दें कि दिल्ली में 28 जनवरी कोे सुबह एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिमी दिल्ली में था, राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई.

देश में लगातार महसूस किए जा रहे हैं भूकंप

भारत में बीते कुछ महिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में 10 से 15 दिनों के अंतराल पर लग रहे ये झटके किसी बड़ी हलचल का भी संकेत हो सकते हैं. वैज्ञानिक भी लगातार अपनी स्टडी में किसी बड़े भूकंप की आशंका जाहिर कर चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि निकट भविष्य में ये भूकंप किसी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं.

एक स्टडी में कही गई ये बड़ी बात

दरअसल, हिमालय में आने वाले बड़े भूकंप की बात एक हालिया स्टडी में की गई है. इस अध्ययन में जिओलॉजिकल, हिस्टोरिकल और जियोफीजिकल डेटा की समीक्षा कर भविष्यवाणी की गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी अगर ये भीषण भूकंप हमारे जीवनकाल में ही आ जाए. इस अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में हिमालय क्षेत्र में आने वाले भूकंप की सीक्वेंस की भी 20वीं सदी में एलेयूटियन जोन में आए भूकंप जितनी हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BPSC 31st Bihar Judicial Service Prelims का रिजल्ट जारी

Next Post

‘ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान’: राहुल गांधी

Next Post
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए

'ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान': राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d